फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के स्कूल में छात्रा की मौत: गार्ड रूम के पीछे जली हालत में मिली; घटनास्थल को सील कर बैग जब्त किया

Sat, 24 Oct 2026 01:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली

सार

दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक छात्रा स्कूल में जली हालत में मिली। जिसके बाद घटना स्थल पर क्राइम टीम, दमकल विभाग और पुलिस मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के स्कूल में सनसनीखेज वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के कृष्णानगर इलाके के एक स्कूल में एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल परिसर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लगभग 18 वर्षीय 12वीं कक्षा की एक छात्रा जली हुई हालत में पाई गई, जिसकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आज कृष्णानगर स्थित एक स्कूल से आग लगने की घटना को लेकर पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही थाना कृष्णानगर की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान स्कूल के गार्ड रूम के पीछे एक 18 वर्षीय छात्रा झुलसी हुई हालत में मिली। पुलिस ने तुरंत स्थिति का जायजा लेते हुए उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

क्राइम टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से जरूरी सबूत जुटाए। इसके अलावा मृतका के स्कूल बैग और घटनास्थल से कुछ अन्य सामग्री भी बरामद की गई है, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के पीछे की परिस्थितियों और कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी और विधिक प्रक्रिया पूरी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें