एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने नासा द्वारा आयोजित इंटरनेशनल स्पेस सेटलमेंट डिजाइन प्रतियोगिता का वर्ल्ड फाइनल जीत लिया है। केनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा की ओर से यह 20वां वार्षिक आयोजन था।
स्कूल की चेयरपर्सन अमिता चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्रों को एयरोस्पेस इंजीनियर की तरह काम करना पड़ा। उन्हें अंतरिक्ष में 24 हजार लोगों के घरों के निर्माण के लिए डिजाइन बनाने का काम करना था।
जिसमें छात्रों के इंजीनियरिंग, रचनात्मकता का प्रदर्शन, तकनीकी क्षमता, प्रबंधन कौशल, अंतरिक्ष पर्यावरणीय जानकारी, समूह कार्य, तकनीकी प्रदर्शन व स्पेस सेटलमेंट के डिजाइन को देखा गया।