फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: स्कूल से लौटकर 13 वर्षिय छात्र ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 26 Jan 2020 05:17 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के टेमा में शनिवार देर शाम 13 वर्षीय बालक ने घर में छत की कुंडी से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। टेमा निवासी 13 वर्षीय करन चौहान शनिवार को स्कूल गया था। दोपहर एक बजे वह स्कूल से वापस घर आया और छत पर जाकर अन्य बच्चों के साथ बैठा था। 

विज्ञापन


उस समय घर में कोई नही था। कुछ देर बाद जब परिजन खेत से घर आए तो करन को न देखकर उसे ढूंढने लगे, लेकिन वह नही मिला। देर शाम परिजनों की नजर छत पर कुंडी में रस्सी के सहारे लटक रहे शव पर पड़ी तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर एसआई चंद्रकांत पांडेय, कांस्टेबल अरुण शर्मा पहुंचे। रविवार की सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें