फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मासूम ने पानी की जगह पिया तेजाब, इलाज के दौरान मौत

Wed, 06 Mar 2019 10:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृतक छात्रा संजना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

हर्ष विहार इलाके में मंगलवार सुबह स्कूल के भीतर पांचवीं कक्षा की छात्रा ने गलती से पानी की जगह तेजाब पी लिया। उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त संजना (11) के रूप में हुई है। शुरूआती जांच में पता चला है कि चौथी कक्षा की एक अन्य छात्रा गलती से घर से कोल्डड्रिंक की बोतल में पानी की जगह तेजाब ले आई थी, जिसे पीकर संजना की तबियत बिगड़ी। फिलहाल पुलिस लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

     
संजना परिवार के साथ सी-2/271, हर्ष विहार-2, यूपी में रहती थी। वह दिल्ली के हर्ष विहार गली नंबर-26 स्थित दीप भारती पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। रोजाना की तरह सुबह संजना अपने स्कूल पहुंची। लंच टाइम में क्लास में दूसरे बच्चों के साथ बैठकर लंच करने लगी। इस दौरान संजना ने क्लास में ही खाना खाने आई दूसरी चौथी कक्षा की बच्ची से पीने के लिए पानी मांगी। दूसरी बच्ची कोल्डड्रिंक की बोतल में बजाए पानी के गलती से तेजाब लाई थी। उसने वह बोतल मासूम को दे दी, जिसे पीते ही संजना की तबीयत बिगड़ गई। उसे फौरन उल्टी होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर स्कूल प्रशासन ने उसके परिजनों को सूचना दी और बच्ची को जीटीबी अस्पताल ले गए। स्कूल प्रशासन ने डॉक्टरों को बताया कि बच्ची की पानी पीने से तबीयत बिगड़ी थी। डॉक्टरों को इलाज के दौरान कुछ शक हुआ कि बच्ची ने पानी नहीं, तेजाब जैसा कुछ और पिया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रात करीब 9.00 बजे संजना की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मृतका के परिजनों ने स्कूल प्रशासन व चौथी कक्षा की बच्ची के परिजनों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि स्कूल में बच्चे जहां खाना खा रहे थे, उन्हें वहां तेजाब गिरने के निशान भी मिले थे। पुलिस ने चौथी कक्षा की बच्ची द्वारा लाई बोतल को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही बुधवार दोपहर बाद मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है, बच्ची की मौत क्या पीने से हुई इसकी छानबीन की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छानबीन के बाद आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अतुल कुमार ठाकुर, उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें