स्कूल बस चालक के पास बस में जाने वाले सभी बच्चों की पूरी सूची, नाम, कक्षा, आवासीय पता, ब्लड ग्रुप और ड्राप प्वाइंट की पूरी जानकारी होनी चाहिए। सभी स्कूल बसों में दो आपातकालीन निकास द्वार होने चाहिए। एक बस के पिछले आधे हिस्से में दांयी तरफ और दूसरा बस के पिछले हिस्से में। 333 मामले तीन माह में : इस वर्ष जनवरी से मार्च तक स्कूल बस और वैन के नियमों के उल्लंघन पर 333 चालान यातायात पुलिस ने किए हैं। इनमें खतरनाक ड्राइविंग के 16, परमिट उल्लंघन के 44, वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल के 6, सीट बेल्ट उल्लंघन के 49 चालान किए गए हैं।
यह हैं मामले
मामले बस वैन
गलत पार्किंग 135 51
खतरनाक ड्राइविंग 59 14
परमिट उल्लंघन 139 47
सीट बेल्ट उल्लंघन 255 62
स्टाॅप लाइन का उल्लंघन 41 45
नोट : आंकड़े वर्ष एक जनवरी से दिसंबर 2023 तक है।
पूर्व में हुए हादसे
18 जनवरी 2024 को दक्षिणी पूर्वी दिल्ली में 12 वर्षीय छात्रा को एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
17 अक्टूबर, 2023 को दिल्ली कैंट इलाके में एक प्राइवेट स्कूल की तेज रफ्तार बस ने बच्चों से भरी सेंट्रल स्कूल के वैन में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में कई बच्चे घायल हो गए।
12 जुलाई, 2022 को पूर्वी दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव थाना इलाके में एक प्राइवेट स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में चार बच्चे घायल हुए थे।