गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में आज दोपहर एक ऐसी घटना घटी जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दिल्ली के सेंट लॉरेंस स्कूल में पढ़ने वाला छात्र अर्णव घर जाते वक्त स्कूल बस की खिड़की से सड़क पर जा गिरा जिससे उसे काफी चोट आ गई।
जानकारी के अनुसार अर्णव कक्षा 1 का छात्र है। आज स्कूल के बच्चे फिल्म जंगल बुक देखने के लिए लिंक रोड स्थित यूरो पार्क सिनेमा गए थे।
फिल्म देखकर लौटते वक्त बस ड्राईवर ने बृज विहार के मोड़ पर इतनी तेजी से बस काटी कि उसी दौरान अर्णव जो खिड़की के पास बैठा था उछल कर सड़क पर जा गिरा।
इसके बाद बस रोकी गई और बच्चे को आनन-फानन में बृज विहार के कौशिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्चे के सिर पर काफी चोट आई है।