फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा करने पहुंची महिला से पूछी जाति, दी गालियां, मंदिर से भगाया

Thu, 25 Jul 2019 05:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : shiv temple
विज्ञापन

गाजियाबाद में एक महिला को मंदिर में पूजा करने से रोकने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। मामले की जांच चल रही है।

सिहानी गेट थानाक्षेत्र के निवासी महिला का कहना है कि वह बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह गांव के मंदिर में पूजा करने गई थीं। वहां पहले से पूजा कर रहे कर रहे एक व्यक्ति ने उसे गेट पर रोक लिया।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि जब उसने खुद को गांव की रहने वाली बताया तो उसने जाति पूछी। आरोप है कि जाति बताने पर उक्त व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए मंदिर से भगा दिया। बताया जा रहा है कि महिला अनुसूचित जाति की है।

एसएचओ सिहानीगेट उमेश बहादुर सिंह का कहना है मंदिर में पूजा करने से रोकने के आरोप की जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो देर रात तक पुलिसकर्मी और अधिकारी दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास करते रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें