फरीदाबाद में बिजली निगम इंडस्ट्रियल सब डिवीजन कार्यालय में लगी आग में 10 लाख रुपये घोटाले के कागज भी स्वाहा हो गए। ऑडिट टीम ने इसे लापरवाही बताते हुए स्थानीय अधिकारियों को फटकार लगाई है।
मामले की शिकायत मुख्यालय में कर दी गई है। पांच जून की आधी रात को कार्यालय में आग लग गई थी। हादसे में घोटाले के कई कागजात भी जल गए। इनके ही आधार पर ऑडिट टीम आगे की जांच पड़ताल करती।
टीम ने स्थानीय अधिकारियों के लापरवाह रवैये पर सख्त नाराजगी जताई और सभी से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें स्पष्ट आरोप लगाया गया कि जांच में इस्तेमाल होने वाले कागजातों को डिवीजन कार्यालय में ही क्यों रखा गया।