फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी दाखिला: अगली सुनवाई में होगा अंतिम फैसला!

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले को लेकर सुनवाई हुई सुप्रीम कोर्ट ने दाखिले पर रोक बरकरार रखते हुए अगली सुनवाई की तरीख तय कर दी है।
विज्ञापन


अब अगली सुनवाई पांच मई यानी सोमवार को होगी। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी याचिकाकर्ताओं की लिस्ट मांगी। कोर्ट के अनुसार जो याचिकाकर्ता हैं, एडमिशन में इंटर-स्टेट ट्रांसफर वाले प्वाइंट्स में सिर्फ उन्हीं को राहत मिलेगी।

वहीं अगली बार सुप्रीम कोर्ट में नर्सरी एडमिशन पर होने वाली सुनवाई में दिल्ली सरकार अपना पक्ष कोर्ट के समक्ष रखेगी।

सोमवार को होगा आखिरी फैसला!

नर्सरी दाखिले पर अगली सुनवाई में अंतिम फैसला लिए जाने की उम्मीद है। दरअसल, शुक्रवार की सुनवाई कोर्ट को इसलिए टालनी पड़ी कि दिल्ली सरकार अपना पक्ष नहीं पाई थी।

अब दिल्ली सरकार सोमवार को अपना पक्ष रखने के लिए तैयार हो गई है। गौरतलब है कि बीते रविवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पद संभालते ही जस्टिस आरएम लोढ़ा ने दिल्ली के नर्सरी एडमिशन विवाद के निपटारे को पहली प्राथमिकता बताया था।

ऐसे में इस विवाद के जल्दी सुलझ जाने की आस जग गई थी। लेकिन दिल्ली सरकार के रवैये के चलते एक बार सुनवाई को टालना पड़ा।
विज्ञापन

अभिभावकों की निराशा बढ़ी

दिल्ली हाईकोर्ट कोर्ट की लंबी सुनवाई के बाद एडमिशन बहाल होने और फिर सुप्रीम कोर्ट की ओर से रोक लगाने और अब लगातार सुनवाई की तारीख आगे बढ़ने से निराश अभिभावक सुप्रीम कोर्ट के नये निर्देश से और अधिक निराश हो गए हैं।

दरअसल कोर्ट के अनुसार इंटर-स्टेट प्वाइंट्स में बस उन्हीं को राहत मिलेगी,‌ जिन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की है।

ऐसे में कुछ अभिभावकों ने अपने बच्चों को दूसरे स्कूलों में एडमिशन दिलाना भी शुरू कर दिया है। और करें भी क्यों न? आमतौर पर जनवरी-फरवरी में शुरू हो जाने वाली नर्सरी की कक्षाएं इस बार मई आने के बाद शुरू नहीं हो सकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें