फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याना बवाल: तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

Tue, 14 May 2019 05:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्याना में गोवंशों के अवशेष मिलने के बाद हुए खूनी संघर्ष मामले में सोमवार को एसआईटी ने तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामले में अब तक कुल 41 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। जबकि, 43 आरोपी सलाखों के पीछे हैं। दो आरोपियों की हाल ही में गिरफ्तारी होने के कारण पुलिस अभी जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि गत तीन दिसंबर को स्याना थाना क्षेत्र के गांव महाव में गोवशों के अवशेष मिलने के बाद चिंगरावठी पुलिस चौकी पर खूनी बवाल हो गया था। जिसमें स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह समेत चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। प्रकरण में पुलिस ने 27 आरोपियों को नामजद करते हुए 60 अज्ञात बलवाईयों के खिलाफ हत्या, बलवा व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस अभी तक 43 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।

जिनमें से 38 आरोपियों के खिलाफ मामले की जांच कर रही एसआईटी ने बीते दिनों ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। जबकि, तीन आरोपियों नितिन, कलुआ और राजकुमार के खिलाफ एसआईटी मामले की जांच में जुटी हुई थी। जिनके खिलाफ सोमवार को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है। मामले की जांच कर रहे सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में सोमवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अब तक 41 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। दो आरोपियों के खिलाफ अभी जांच जारी है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें