फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पाचन संबंधी समस्या से राहत के लिए डिटॉक्स ड्रिंक को कहे न, संतुलित आहार अपनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के दौरान ज्यादा तला-भुना और मीठा खा लेने से बिगड़ जाती है पेट की सेहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारों का मौसम हो और पकवानों की भरमार न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है? मिठाइयों से लेकर तली-भुनी चीजों तक, स्वाद के चक्कर में अक्सर हम अपनी भूख से ज्यादा खा लेते हैं। नतीजा यह होता है कि त्योहार खत्म होते-होते पेट फूलना, गैस, भारीपन और अपच जैसी परेशानियां घेरने लगती हैं। इसके बाद शरीर को जल्द से जल्द 'रीसेट' करने की जल्दबाजी शुरू हो जाती है। कोई डिटॉक्स ड्रिंक पीने लगता है तो कोई खाना छोड़कर क्रैश डाइट या लंबे उपवास पर चला जाता है।
लेकिन क्या वाकई पाचन सुधारने के लिए शरीर को इतनी सख्ती की जरूरत है? विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। जरूरत शरीर को भूखा रखने की नहीं, बल्कि खानपान और दिनचर्या को दोबारा संतुलित करने की है।
विज्ञापन

दिल्ली एम्स की डायटीशियन मोनिता गहलोत के मुताबिक, त्योहारों के बाद अचानक खाना छोड़ देना या केवल डिटॉक्स ड्रिंक्स पर निर्भर रहना सही तरीका नहीं है। इसके बजाय नियमित अंतराल पर संतुलित भोजन करना चाहिए। खाने में हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें।
हालांकि, जिन लोगों को पेट फूलने और गैस की परेशानी है, उन्हें एकदम से बहुत अधिक कच्चा सलाद या फाइबर युक्त भोजन शुरू नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पेट की परेशानी बढ़ सकती है। फाइबर की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाना बेहतर है, ताकि पाचन तंत्र को इसके अनुरूप ढलने का समय मिल सके।
घर के ताजे खाने पर दें जोर
फंक्शनल मेडिसिन विशेषज्ञ मुग्धा प्रधान भी सख्त डाइट और डिटॉक्स ड्रिंक्स से बचने की सलाह देती हैं। उनके अनुसार, पाचन तंत्र को बेहतर रखने के लिए ताजा और घर में बना भोजन प्राथमिकता होनी चाहिए। पकी हुई सब्जियां, आसानी से पचने वाला प्रोटीन और दही जैसे
विज्ञापन

हल्की कसरत से करें शुरुआत
त्योहारों के बाद पेट भारी महसूस होने पर कई लोग अचानक कठिन व्यायाम शुरू कर देते हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि ऐसा करने के बजाय शुरुआत हल्की शारीरिक गतिविधियों से करें। रोजाना टहलना, साइकिल चलाना और हल्की कसरत करना फायदेमंद हो सकता है। शरीर की क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे व्यायाम का समय और तीव्रता बढ़ाएं। इसके साथ पर्याप्त पानी पीना, रोजाना अच्छी नींद लेना और भोजन का समय नियमित रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें