फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने दिल की दुर्लभ आनुवांशिक बीमारी से पीड़ित युवक की ओपन हार्ट सर्जरी कर उसका जीवन बचा लिया।
डॉक्टरों के मुताबिक युवक ‘हाइपरट्रॉफिक ऑब्सट्रक्टिव कार्डियो मायोपैथी’ से पीड़ित था। इसमें दिल की मांसपेशियां बढ़ने के कारण दिल का आकार बदल जाता है।
अस्पताल के कंसल्टेंट कार्डियक थोरेसिक एंड वास्कुलर सर्जरी के कंसल्टेंट डॉ. वैभव मिश्र ने बताया कि नोएडा निवासी 25 वर्षीय राहुल (बदला हुआ नाम) करीब तीन साल से सांस रुकने और मामूली श्रम से दिल की धड़कन बढ़ जाने की समस्या से पीड़ित थे।