फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बचाने का ये अनोखा तरीका आप भी आजमा सकते हैं

Wed, 28 Oct 2015 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग 71 फीसदी धरती पानी से ढकी हुई है, लेकिन फिर भी पानी की किल्लत दुनियाभर में सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। हालांकि कई उद्यम विभिन्न सामाजिक हितों का समर्थन करते हैं और जागरूकता अभियान चलाते हैं, लेकिन पानी का संरक्षण अभी भी स्टार्ट-अप क्षेत्र में अछूता क्षेत्र बना हुआ है।
विज्ञापन


एक ताजा केस स्टडी के अनुसार, यदि पानी की खपत (दुरुपयोग) इसी रफ्तार से बरकरार रही तो वर्ष 2040 तक भारत में पेयजल नहीं बचेगा। भारत के प्रमुख शहरों में शामिल बेंगलूरु पानी की खपत वाला दूसरा सबसे बड़ा शहर है। वहां कुल 1300 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) जलापूर्ति में से 40 प्रतिशत से अधिक का दुरुपयोग होता है जिसमें से 250 एमएलडी लीकेज और घरेलू खपत की वजह से खर्च हो जाता है जबकि शहर को मांग की तुलना में अभी भी 150 एमएलडी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बेंगलूर भी मैसूर, मंगलोर, हुबली या बेलगाम की तरह अधिक पानी की खपत करता है।

कार की धुलाई के दौरान पानी की बर्बादी एक आम चिंता है। क्या आपने कभी सोचा है कि कार की धुलाई के वक्त आप कितना पानी खर्च करते हैं? कार की सामान्य रूप से धुलाई पर 10 लीटर वाली 10 बाल्टी पानी यानी औसतन 100 लीटर पानी खर्च हो जाता है। बेगलूरु में 10 लाख कारें हैं और अनुमान है कि प्रति सप्ताह 10 करोड़ लीटर पानी कार धुलाई के लिए इस्तेमाल होता है जो बेलांदुर झील को 50 बार खाली करने के बराबर है। हर दिन 1.4 करोड़ लीटर पानी को बर्बाद होने से बचाने के लिए बेंगलूरू स्थित कार्टीसन ईको-फ्रेंडली कार वॉश अभियान को बढ़ावा दे रही है। इससे न सिर्फ पानी की बचत हो रही है बल्कि आपकी कार की बॉडी को अच्छी हालत में रखने में भी मदद मिली है।
विज्ञापन


आइए, जानते हैं यह कैसे काम करता है
पर्यावरण-अनुकूल पानी-रहित कार धुलाई से सैकड़ों लीटर पानी की बचत होती है
हम विशेष मॉइश्चराइजिंग एजेंट, ल्युब्रिकेंट और प्रोटेक्टैंट का इस्तेमाल करते हैं
कार को पोंछने के दौरान खरोंच से बचाने के लिए विशेष माइक्रो-फाइबर टॉवल का इस्तेमाल किया जाता है
पानी की धुलाई से कार पेंट का धुंधलापन बढ़ता है और निशान पड़ जाते हैं जबकि ईको-फ्रेंडली कार वॉश से इसमें चमक आती है और कार के पेंट पर सुरक्षात्मक घेरा चढ़ जाता है।

यदि आप पानी बचाने की कोशिश कर रहे हैं तो आप छोटी छोटी बातों के साथ इसकी शुरुआत कर सकते हैं। आप यह सुनिश्चित करें कि आपके पानी का नल अनावश्यक रूप से खुला न रहे। यदि आप हर सप्ताह अपनी कार की धुलाई पर अपना काफी समय और पानी बर्बाद करते हैं तो आपको इसे बंद कर देना चाहिए। आपको ड्राई कार वॉश जैसी छोटी सी गतिविधि को देखकर हैरानी होगी जिसमें मामूली प्रयास के जरिये हर सप्ताह सैकड़ों लीटर पानी की बचत की जा सकती है।

इसके अलावा, यदि कार की धुलाई सड़क पर की जाती है तो इससे नदी में जल प्रदूषण को बढ़ावा मिल सकता है, क्योंकि ग्रीस जैसे प्रदूषक पदार्थ इसमें बह जाते हैं हो समुद्री जिंदगी के लिए नुकसानदायक हैं। पानी-रहित कार धुलाई पानी से कार धुलाई से होने वाले जल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एक आसान तरीका है।

पानीरहित कार धुलाई कार मालिकों में कम चर्चित है। कार्टीसन उन सेवा प्रदाताओं में शामिल है जिन्हें पानीरहित कार वॉश में दक्षता हासिल है। कार्टीसन कार क्लीनरों की भी सेवा लेती है और उनके उनके अनुभवी सेवा सलाहकार गहनता से उन्हें पानी के बगैर कार धुलाई में प्रशिक्षित करते हैं।

कार्टीसन द्वारा और अधिक रोजगार मुहैया कराए जाने की उम्मीद है और साथ ही ईको-फ्रेंडली कार वॉश के बारे में जागरूकता पर जोर दिया जाएगा। उन्हें अब तक शानदार प्रतिक्रिया मिली है और कार मालिकों ने पानीरहित धुलाई का स्वागत किया है। इसके अलावा वे नियमित धुलाई के मुकाबले 80 प्रतिशत रियायती कीमतों पर पर्यावरण अनुकूल तरीके से धुलाई की पेशकश रकते हैं।

कार्टीसन ने बेंगलूरु और मुंबई में अब तक लगभग एक लाख लीटर पानी बचाया है। कंपनी ने अपने पूरे बेड़े के लिए कार सफाई सेवा मुहैया कराने के लिए बेंगलूरु में सेल्फ-ड्राइव कार रेंटल सेवा माइलेस कार्स के साथ भी करार किया है और प्रति सप्ताह 10,000 लरटर पानी की बचत कर रही है।

अनुभवी पेशेवरों के जरिये ईको-फ्रेंडली वाटरलेस कार वॉश के जरिये अपने शहर की बेहतरी के लिए प्रयास करें। इससे न सिर्फ कीमती पानी की बचत होती है बल्कि आपकी कार चमकदार बनी रहती है और बॉडी का पेंट सामान्य कार धुलाई की तुलना में अधिक समय तक टिकाऊ रहता है। यह सम जल संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे उद्यमों को प्रोत्साहित करने का है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें