फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज राजनीतिक गिरगिट, जनता को गुमराह करने की कोशिश: वीरेन्द्र सचदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज पर हमला बोपा। उन्होंने कहा कि वह एक राजनीतिक गिरगिट हैं, जो हर पल रंग बदलते हैं और दिल्ली वालों की समस्याएं उठाने के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सौरभ भारद्वाज का उद्देश्य समस्या का समाधान नहीं, बल्कि भ्रम फैलाकर राजनीति करना है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि चाहे दिल्ली की भाजपा सरकार हो या हरियाणा की भाजपा सरकार, दोनों ही जनता के प्रति संवेदनशील हैं और किसी भी गंभीर समस्या को हल्के में नहीं लिया जाता। उन्होंने स्पष्ट किया कि यमुना नदी में अमोनिया स्तर बढ़ने की समस्या को दिल्ली सरकार ने अत्यंत गंभीरता से लिया है और उस पर तत्काल कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यमुना में अमोनिया स्तर बढ़ने का मूल कारण हरियाणा में खुबरू से मुनक होकर दिल्ली आने वाली समांतर लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू करना था। इस मरम्मत के चलते हरियाणा का पूरा यमुना जल सीधे मुख्य नदी में डाला गया, जिससे अमोनिया का स्तर अस्थायी रूप से बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें