फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EVM हैक करते-करते सौरभ ने कहा कुछ ऐसा अपनों के साथ भाजपाई भी हुए लोटपोट

Fri, 12 May 2017 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
ईवीएम को हैक करने को लेकर दिल्ली विधानसभा में जब डेमो की प्रक्रिया शुरु हुई तो माहौल को लाइट करने के लिए सौरभ भारद्वाज ने कई ऐसी बातें कहीं जिसे सुनकर आप सदस्यों के साथ ही भाजपा के विधायकों ने भी जमकर ठहाके लगाए।
विज्ञापन


इसका सिलसिला तब शुरु हुआ जब सौरभ ने ईवीएम हैक करने की बात को साबित कर दिया और भाजपा को जिता दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती हो गई रिजल्ट आ गया सिरसा जी जीत गए और नाचने लगे।

भारद्वाज ने कहा कि मेरे पिताजी मुझसे अक्सर ये सवाल करते हैं कि बेटा तुम्हारे इंजीनियर बनने का क्या फायदा खोलते तो तुम नाले के ढक्कन ही हो। तब मैंने कहा कि हमारे सीएम साहब भी तो इंजीनियर ही हैं। तो पिताजी ने कहा वो भी तो यही करते हैं। इस पर पूरे सदन जोर-जोर से टेबल बजाकर हंस पड़ा।
विज्ञापन


फिर सौरभ ने तुरंत ही फिर विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि लेकिन उनकी(केजरीवाल की) डिग्री असली है। इस पर तो विपक्षी भी हंस पड़े क्योंकि फर्जी डिग्री के आरोप में आप के ही एक विधायक जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें