दिल्ली में हर राज्य के मरीजों का इलाज होगा, भले ही यह आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल ने दे दिया है लेकिन अब भी दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इस फैसले से ज्यादा खुश नहीं है। इसे लेकर आज उन्होंने एक एक बड़ा बयान भी दे दिया है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि, हरियाणा और उत्तर प्रदेश टेस्ट तो करते नहीं हैं। हरियाणा कहता है कि हमारे यहां 1,000 सक्रिय मामले हैं, उत्तर प्रदेश इतना बड़ा राज्य कहता है कि 2,000-3,000 सक्रिय मामले हैं। लेकिन उनके यहां बीमार खूब हैं।
सत्येंद्र जैन ने आगे कहा कि, वहां पॉजिटिव केस हैं, अब वो लोग दिल्ली आकर ही टेस्ट कराएंगे, यहीं भर्ती होंगे तो दिल्ली में तो समस्या आएगी ही। अगर उनके यहां जरूरत नहीं है तो चिल्ला क्यों रहे हैं। क्यों इस बात का विरोध कर रहे हैं कि दिल्ली में सिर्फ दिल्लीवालों को इलाज मिले।