फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा और यूपी तो टेस्ट करते ही नहीं, लेकिन वहां बहुत लोग बीमार हैं : सत्येंद्र जैन

Wed, 10 Jun 2020 06:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली में हर राज्य के मरीजों का इलाज होगा, भले ही यह आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल ने दे दिया है लेकिन अब भी दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इस फैसले से ज्यादा खुश नहीं है। इसे लेकर आज उन्होंने एक एक बड़ा बयान भी दे दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि, हरियाणा और उत्तर प्रदेश टेस्ट तो करते नहीं हैं। हरियाणा कहता है कि हमारे यहां 1,000 सक्रिय मामले हैं, उत्तर प्रदेश इतना बड़ा राज्य कहता है कि 2,000-3,000 सक्रिय मामले हैं। लेकिन उनके यहां बीमार खूब हैं।

सत्येंद्र जैन ने आगे कहा कि, वहां पॉजिटिव केस हैं, अब वो लोग दिल्ली आकर ही टेस्ट कराएंगे, यहीं भर्ती होंगे तो दिल्ली में तो समस्या आएगी ही। अगर उनके यहां जरूरत नहीं है तो चिल्ला क्यों रहे हैं। क्यों इस बात का विरोध कर रहे हैं कि दिल्ली में सिर्फ दिल्लीवालों को इलाज मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें