फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्येंद्र जैन ने कहा, वार्ड स्तर पर लगाया जाएगा संक्रमण का पता 

Wed, 02 Sep 2020 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राजधानी में मंगलवार से सीरो सर्वे का तीसरा चरण शुरू हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सर्वे वार्ड स्तर पर किया जाएगा। पहले जिलों से ब्लड सैंपल लिए गए थे। इस बार सभी 272 वार्डों से लिए जाएंगे। इससे छोटे इलाकों में भी संक्रमण की स्थिति का पता चल सकेगा। सर्वे में इस बार 17 हजार लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए जैन ने कहा कि पहले दो सर्वे जिला स्तर पर हुए थे। तीसरा सर्वे वार्ड स्तर पर होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी वार्डों से सैंपल लेंगी। एक सप्ताह तक यह प्रक्रिया चलेगी। सर्वे के परिणाम 10 दिन में आ जाएंगे।

पहले दो सर्वे के परिणाम सकारात्मक रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार के परिणामों में एंटीबॉडी का स्तर बढ़ेेगा। साफ पता चल सकेगा कि दिल्ली सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता की तरफ कितना बढ़ चुकी है।
विज्ञापन


डेंगू की रोकथाम के लिए 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान
सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार डेंगू की रोकथाम के लिए इस रविवार से 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान शुरू कर रही है। उम्मीद है कि अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदार बनेंगे। इस दौरान लोगों को जागरूक किया जाएगा किया कि वह अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें। गमलों आदि जगहों में जलजमाव न होने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें