फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एक बार फिर सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- गुलामी के समय भी नहीं हुआ ऐसा अत्याचार

Tue, 25 Jul 2023 12:51 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मलिक ने कहा कि वह मणिपुर को संभालने के बजाय अपनी नाकामी को छुपाने के लिए विभिन्न राज्यों में विपक्षी दलों की सरकारों की कमियां गिनाने में लगी है।
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर किसानों की दुर्दशा, पुलवामा हमले समेत अन्य मसलों पर सोमवार को फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मणिपुर में हो रही हिंसा के मामले में भी केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि उसे देश के लोगों की कोई चिंता नहीं है। सरकार में बैठे लोग जनता को गुमराह करके राज प्राप्त का षड़यंत्र रचने में लगे रहते है।

विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में संयुक्त किसान मजदूर संगठन (अराजनीतिक) का गठन के अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज मणिपुर जल रहा है। वहां महिलाओं पर ऐसा अत्याचार कभी गुलामी के समय में भी नहीं हुआ था। इसके बावजूद केंद्र सरकार की नींद नहीं खुल रही है। 

 

मलिक ने कहा कि वह मणिपुर को संभालने के बजाय अपनी नाकामी को छुपाने के लिए विभिन्न राज्यों में विपक्षी दलों की सरकारों की कमियां गिनाने में लगी है। इस मौके पर किसानों व मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त किसान मजदूर संगठन (अराजनीतिक) का गठन किया गया। संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित को बनाया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश अवाना और महासचिव शाहबुद्दीन को बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें