फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं रहूं या न रहूं...': पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने ICU से लिखा भावुक संदेश, केंद्र सरकार से की ये मांग

Sat, 07 Jun 2025 09:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक बीमार होने के बाद इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल से मलिक ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में लिखा कि मैं रहूं या न रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं।
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक का भावुक संदेश वायरल - फोटो : X/@SatyapalMalik6
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक अभी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। शनिवार को अस्पताल के आईसीयू से एक भावुक पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं पिछले लगभग एक महीने से अस्पताल में भर्ती हूं। किडनी की समस्या से जूझ रहा हूं। आज फिर से मुझे आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा है। मेरी हालत बहुत गंभीर होती जा रही है। मैं रहूं या न रहूं, इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं।
 

पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि किरू जलविद्युत परियोजना में 2200 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट में उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। मेरा सरकार से और सरकारी एजेंसियों से अनुरोध है कि मेरे प्यारे देश की जनता को सच्चाई जरूर बताना कि आपको छानबीन में मेरे पास मिला क्या?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Weather Forecast: अब आसमान से बरसेगी आग... आने वाले दिनों में नहीं मिलेगी राहत; जानें अब कब लौटेगी बारिश


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें