फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कर्दमपुरी वार्ड में सत्या शर्मा का निरीक्षण, नाला निर्माण और सफाई पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शाहदरा नॉर्थ जोन के कर्दमपुरी वार्ड का निरीक्षण कर नाला निर्माण, स्वच्छता और अतिक्रमण हटाने के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान स्थानीय पार्षद मुकेश बंसल और निगम अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सत्या शर्मा ने पंडित राम नारायण वशिष्ठ मार्ग स्थित नाला संख्या-52 के पुनर्निर्माण के लिए जल्द लागत अनुमान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून से पहले वार्ड की गलियों में छोटे नालों का निर्माण पूरा करने पर जोर देते हुए जलभराव रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने बाबरपुर छठ घाट का भी दौरा किया और स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। सत्या शर्मा ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें