विश्वास नगर में अमर उजाला का चुनावी रथ
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ आम आमदी पार्टी ने इस बार पहले से अच्छा प्रदर्शन करने के दावा किया है। वहीं भाजपा-कांग्रेस ने भी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' जनता के बीच पहुंचा है।
बिजवासन पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। तीनों ही पार्टियां जीत का दावा कर रही हैं। आज सोमवार को अमर उजाला की टीम दिल्ली की बिजवासन विधानसभा पहुंची। यहां जनता ने अपनी समस्याएं बताई। लोगों कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।
बिजवासन की जनता के दिल में क्या? यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट