फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी हुई बीजेपी की तलाश, नए अध्यक्ष का ऐलान जल्द!

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. हर्षवर्धन के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए चल रही तलाश लगभग पूरी हो गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग काउंसिल के चेयरमैन सतीश उपाध्याय को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। माना जा रहा है कि सतीश, डॉ. हर्षवर्धन के उत्तराधिकारी के तौर पर बेहतर साबित होंगे।

जानकरी के मुताबिक इस मामले में आरएसएस ने भी अपनी सहमति जताई है। अब बस ऐलान होना बाकी है।

जल्द होगी घोषणा

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, आरएसएस ने भी सतीश उपाध्याय के नाम को हरी झंड़ी दिखा दी है। उम्मीद की जा रही है कि पार्टी जल्द ही इस बात की घोषणा कर देगी।

आरएसएस कार्यकर्ता रहे सतीश उपाध्याय साल 2002 के बाद से दिल्ली यूथ विंग के प्रेसीडेंट बने। इसके बाद उन्होंने पार्षद का चुनाव लड़ा और एजुकेशन कमेटी के चेयरमैन पद को भी संभाला।

हालांकि बाद में उन्हें दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग काउंसिल का चेयरमैन बना दिया गया।

पोजीशन और प्रदर्शन दोनों जरूरी

सूत्रों के मुताबिक, आरएसएस नेता सुरेश सोनी और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी ने अन्य नेताओं के साथ चर्चा के बाद उपाध्याय के नाम पर सहमति जताई है।

हालांकि इस मामले में सतीश्‍ा उपाध्याय ने अब तक कोई भी बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हालांकि यह सत्य है कि पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बीजेपी के दिग्गज नेता इस बात को भी मानते हैं कि दिल्ली में दोबारा विधानसभा चुनावों की संभावना ‌के चलते पार्टी की पोजीशन और प्रदर्शन दोनों को बरकरार रखना जरूरी है।
विज्ञापन

'जातिगत आंकडों से हटकर फैसला'

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पहले ही कहा था कि दिल्ली में बिना किसी जातिगत समीकरण के एक मजबूत और सक्षम व्यक्ति को ही इस पद के लिए चुना जाएगा।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की बढ़ती तेजी के कारण अब बीजेपी को जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान करना जरूरी हो गया है। ताकि समय रहते पार्टी अपनी आगे की रणनीति पर काम कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें