फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजा छोड़ हाथी पर चढ़े सतबीर गुर्जर

Mon, 16 Dec 2013 06:03 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खेत-मजदूर कांग्रेस से जुडे़ चेयरमैन सतबीर गुर्जर ने कांग्रेस से किनारा कर लिया है।
विज्ञापन


उन्हें हरियाणा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सोहना-तावड़ से कांग्रेस का उम्मीदवार माना जा रहा था। लेकिन ऐसी खबर है कि उन्होंने कांग्रेस का दामन छाड़ बीएसपी से दोस्ती करने की सोच ली है।

सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष व शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में समर्थकों के साथ बसपा का दामन थामेंगे। उन्होंने रविवार को यह कहकर कि कल पूरा खुलासा कर दिया जाएगा, मामले को तूल दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हालत देखने के बाद कई स्थानीय नेता उसका दामन छोड़ने की सोच रहे हैं। यह उसी की बानगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें