फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सरपंच के पति पर दुकान का ताला तोड़कर सामान ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा- पुलिस को दी शिकायत पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
विज्ञापन

तावड़ू। ग्राम पंचायत खोरी कलां के बैरियर क्षेत्र स्थित पंचायती दुकान का ताला तोड़कर सामान ले जाने का आरोप सरपंच के पति पर किरायेदार महिला ने लगाया है। पीड़िता का कहना है कि मामले में उसने खोरी कलां पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़िता महिला मीना पांडेय मूल रूप से अमेठी के गांव मौजा की निवासी हैं। उन्होंने हाल ही में खोरी कलां बैरियर पर ग्राम पंचायत की दुकान किराये पर ली थी।
पीड़िता ने बताया कि करीब 3 महीने पहले उनके जेठ की मृत्यु हो गई, जिसके कारण वे अंतिम संस्कार के लिए वह गांव चली गईं। अब जब वापस आई तो पाया कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और दुकान से काफी सामान गायब था। गायब हुए सामान में सोफा, काउंटर प्लास्टिक की कुर्सियां, लोहे की कुर्सियां, छत का पंखा, कांच का दरवाजा, प्लास्टिक स्टूल सहित आदि लाखों रुपये का सामान बताया गया है। पीड़िता ने अन्य किरायेदारों से पूछताछ की तो पता चला कि खोरी कलां की महिला सरपंच का पति ताला तोड़कर सारा सामान ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 फरवरी को मीना पांडेय जब सामान मांगने गईं, तो उन्होंने सामान लौटाने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इस दौरान सरपंच पति ने कहा कि तुमने मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी, अब उसका अंजाम भुगतो। पीड़िता पुलिस से सरपंच पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और सामान वापस दिलवाने की मांग की है। इस संदर्भ में सरपंच परिवार से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जबकि खोरी कलां पुलिस चौकी इंचार्ज ने इस मामले पर बताया कि यह मूल रूप से पंचायती भूमि पर बनी दुकान के किराये को लेकर किराएदार और सरपंच परिवार के बीच पुराना विवाद है। दोनों पक्षों ने विवाद के समाधान के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें