फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सरना बने बाबा गुरु नानक विवि के सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सरना को पाकिस्तान के ननकाना साहिब स्थित बाबा गुरु नानक विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है। उन्हें सिख समुदाय से जुड़े मामलों, परोपकार और सामाजिक कार्यों के अनुभव के आधार पर यह जिम्मेदारी मिली है। आठ सदस्यीय बोर्ड में भारत, ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा के शिक्षाविद व प्रतिनिधि शामिल हैं। बोर्ड विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा मानकों, अकादमिक प्रशासन और शोध सहयोग पर सलाह देगा। यह छात्र आदान-प्रदान, संसाधन जुटाने और सिख विरासत के संरक्षण में भी सहयोग करेगा। सरना ने कहा कि ननकाना साहिब स्थित विश्वविद्यालय सिखों के लिए महत्वपूर्ण है। अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों से विद्यार्थियों को शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। इससे वे वैश्विक संस्थानों से जुड़ पाएंगे। बोर्ड का उद्देश्य विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें