फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू पार्क: शास्त्रीय गायन की सुरमयी शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में सोमवार को सितार के सुरों और शास्त्रीय गायन की मधुर प्रस्तुतियों ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एनडीएमसी की ओर से स्पिक मैके और एसआरएफ फाउंडेशन के सहयोग से म्यूजिक इन द पार्क श्रृंखला के तहत शास्त्रीय संगीत समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रसिद्ध सितार वादक शाहिद परवेज और हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक सिद्धार्थ बेलमन्नू ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराया। संगीत संध्या की शुरुआत सिद्धार्थ बेलमन्नू के हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन से हुई। उनके साथ अमेय नितिन बिचू और तेजोवृष जोशी ने भी प्रस्तुति दी। इसके बाद शाहिद परवेज ने सितार वादन से श्रोताओं को सुरों की अनूठी दुनिया में पहुंचाया। उनके साथ मिथिलेश झा ने संगत की। समारोह में एनडीएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी भी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें