ग्रेटर नोएडा स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में वंसत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विदयाप्रदायनी अज्ञानरूपी निरसता एवं अंधकार को मिटाकर ज्ञान रूपी प्रकाश देने वाली माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित हुई, साथ ही साथ हवन तथा पूजा अर्चना आदि का भी आयोजन किया गया।
विद्यालय के छात्रों ने सुंदर भजनों द्वारा वातावरण को भक्तिमय बना दिया, इस उत्सव में फूलों की छटा देखने लायक थी। सभी छात्र छात्राएं, अभिभावक एवं अध्यापक अध्यापिकाएं पीले वस्त्र धारण किए हुए थे।
इस उत्सव में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ भावना कुलश्रेष्ठ, सेक्रटरी श्री एमएल नक्काशी, जनरल सेक्रटरी डॉ. वी के गंजू भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होने के लिए जम्मू से स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य डॉ. ओपी नक्काशी, जेएन कॉल और एसके कॉल भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि बच्चों को धार्मिक संस्कृति के प्रति आस्थावान बनाने के लिए ऐसे आयोजन होने चाहिए। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। कार्यक्रम के अंत में पीले प्रसाद का वितरण किया गया।