सेलिब्रिटी शेफ और गोइला बटर चिकन के सह-संस्थापक सारांश गोइला ने अपने स्वाद से देश-विदेश में सभी का दीवाना बनाया है और अब वे ऑस्ट्रेलिया में अपने बटर चिकन का जायका फैलाने के लिए तैयार हैं।
मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के 10वें सीजन में सारांश बतौर गेस्ट जज शिरकत करते हुए प्रतिभागियों को इंडियन फूड बनाने की चुनौती देते नजर आएंगे। सारांश पहले भारतीय शेफ होंगे जिनके पास बटर चिकन कुंकिग के लिए पूरा सेगमेंट होगा और वे साथी जज शेफ जॉर्ज के लोम्बारिस, मैट र्पेस्टन और शेफ गैरी मेहगन के साथ स्टार वर्ल्ड पर 23 नवंबर को रात 9 बजे प्रसारित होने वाले शो के स्पेशल एपिसोड में नज़र आयेंगे।
मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया की 10वीं वषर्गांठ के विशेष सीजन में शेफ सारांश को गॉडर्न रामसे और निगेला लॉसन जैसे दिग्गजों के साथ शामिल किया जाएगा, और यह वास्तव में बेहद रोमांचक होगा। शेफ सारांश गोइला शो के दौरान कांटे की टक्कर वाले एलिमिनेशन चैलेंज में प्रतिभागियों को बटर चिकन रेसिपी को फिर से बनाने के लिए चुनौती देंगे।
दुनिया के सबसे बड़े कुकिंग रियिलटी शो में से एक में अतिथि जज के बारे में अपने अनुभव को याद करते हुए सारांश गोइला ने कहा कि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा था, इसलिए मुझ पर भी काफी दबाव था। मैंने अपना सवश्रेष्ठ दिया और सुनिश्चित किया कि हमारे व्यंजन का अच्छी तरह से प्रतिनिधित्व किया जाए और सभी को रेसिपी का स्वाद बहुत अच्छा लगे।
प्रतिभागियों के लिए बटर चिकन रेसिपी को फिर से तैयार करने के के फैसले के बारे में दोहराते हुए सारांश ने कहा कि यह इतना आसान नहीं था। हर कोई यह जानकर हैरान था कि कैसे टमाटर, क्रीम और मक्खन का उपयोग करके बनाई गई एक सामान्य डिश नहीं है, बल्कि मेरे वर्जन में पुरानी टेक्निक्स और मसालों के दिलचस्प मिश्रण का प्रयोग किया गया है।
उन्होंने कहा कि मुझे फाइनल चैलेंज के लिए रेसिपी को प्रतिभागियों के साथ साझा करने से पहले मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया किचन में चार बार इसका टेस्ट करना पड़ा। उनके गोइला बटर चिकन ने पूरे देश में नॉन-वेजिटेरियन फूड लवर्स को प्रभावित किया और इसका ऐसा ही प्रभाव मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के जज शेफ जॉर्ज के लोम्बारिस पर पड़ा था, जब वे पिछले साल भारत आए थे।
शेफ सारांश ने 2017 में शेफ कै लोम्बारिस से मुलाकात की थी और उन्हें अपने बटर चिकन रेसिपी का स्वाद चखाया था, जिसने शेफ को खुश कर दिया और उन्होंने सारांश गोइला को दुनिया में सवश्रेष्ठ बटर चिकन शेफ का लेबल दिया था। सारांश गोइला को मार्च 2018 में मेलबर्न फूड एंड वाइन फेस्टिवल के हिस्से के रूप में पॉप-अप की मेजबानी के लिए आमंत्रित किया गया था।
अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए शेफ सारांश ने कहा, मैं इंडियन फूड को ग्लोबल बनाने को लेकर दृढ़ संकिल्पत हूं और हमारे पास भारत में ही विविध और शानदार व्यंजन हैं। ये कहानियां और अद्वितीय अनुभव इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने के मेरे मिशन का हिस्सा है।