फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Singh Death Case: केस के जांच अधिकारी उपस्थित हुए, सीबीआई ने दिया स्थगन प्रार्थना पत्र, नहीं हुई सुनवाई

Sat, 25 Nov 2023 09:44 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता नवनीत त्यागी बयाना ने बताया कि पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी नौ जुलाई 2015 को पत्नी सारा सिंह के साथ निजी कार में दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में फिरोजाबाद स्थित सिरसागंज में कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस वजह से सारा सिंह की मृत्यु हो गई थी जबकि अमनमणि त्रिपाठी को खरोंच तक नहीं आई थी।
विज्ञापन
amanmani tripathi and sara singh - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारा सिंह मौत प्रकरण में सीबीआई कोर्ट में केस के जांच अधिकारी सुनील कुमार उपस्थित हुए। सीबीआई की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया। इस कारण से सुनवाई नहीं हो सकी। मुख्य आरोपी पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी अदालत में उपस्थित नहीं हुए। अमनमणि की तरफ से अधिवक्ता ने हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए एक दिसंबर की तारीख लगाई है।

विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता नवनीत त्यागी बयाना ने बताया कि पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी नौ जुलाई 2015 को पत्नी सारा सिंह के साथ निजी कार में दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में फिरोजाबाद स्थित सिरसागंज में कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस वजह से सारा सिंह की मृत्यु हो गई थी जबकि अमनमणि त्रिपाठी को खरोंच तक नहीं आई थी।

इस मामले का पता चलने पर सारा की मां सीमा सिंह ने अमनमणि त्रिपाठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने केस की जांच सीबीआई से कराए जाने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। प्रदेश सरकार ने केस की जांच सीबीआई से कराए जाने की संस्तुति की थी, इसके बाद से ही गाजियाबाद के सीबीआई कोर्ट में मामला विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें