फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद भालचंद का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित

Fri, 04 Oct 2019 08:30 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से सांसद रहे चुके भालचंद यादव का शुक्रवार शाम को सेक्टर-38 स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। भालचंद को बीते 17 सितंबर को मेदांता में भर्ती कराया गया था।  
विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक 61 वर्षीय भालचंद यादव की खराब तबीयत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनका इलाज आईसीयू-9 में चल रहा था। 

शुक्रवार शाम 4 बजकर 10 मिनट पर उन्होने अंतिम सांस ली। यादव का इलाज अस्पताल की वरिष्ठ डॉ. श्रुति मिश्रा की देखरेख में किया जा रहा था। उनका जन्म एक जुलाई 1958 को यूपी के बस्ती जिले में हुआ था। 
विज्ञापन


भालचंद यादव 1999 से 2008 तक संत कबीर नगर से सांसद रहे। पहली बार वे समाजवादी पार्टी से सांसद चुने गए थे। दूसरी बार वह बसपा के टिकट पर लोकसभा पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें