फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराड़ी से निकलेगी अंतिम यात्रा, आज होगा माता सविंदर का अंतिम संस्कार

Wed, 08 Aug 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
माता सविंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लंबी बीमारी के चलते रविवार शाम ब्रह्मलीन हुईं माता सविंदर महाराज का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह 9 बजे बुराड़ी स्थित निरंकारी चौक से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। 
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर 12 बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन के बाद से माता सविंदर के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कॉलोनी के मैदान नंबर आठ पर रखा गया है। देश-विदेश से दिल्ली पहुंचे भक्तों ने माता सविंदर को भावभीनी श्रद्धांजली दी। 

सोमवार को भी कई राज्यों से भक्तों के आने का सिलसिला देखने को मिला।  निरंकारी मिशन ने बुधवार को प्रेरणा दिवस मनाने की घोषणा की है। अंतिम संस्कार के बाद शाम चार बजे निरंकारी कॉलोनी में एक सत्संग भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें