फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में खुलेगा संस्कृत विश्वविद्यालय, पंचकूला में महाविद्यालय

Mon, 20 Feb 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
faridabad cm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य में संस्कृत भाषा को प्रोत्साहन देने के लिए कैथल जिला के मुंदड़ी में संस्कृत विश्वविद्यालय तथा पंचकूला के माता मंसा देवी कॉम्प्लेक्स में संस्कृत गुरुकुल महाविद्यालय खोलने का सरकार ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन


वह रविवार को आर्यनगर सराय ख्वाजा स्थित गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने समाज और राष्ट्र निर्माण में गुरुकुल के योगदान की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

आयोजकों की मांग पर मुख्यमंत्री ने शास्त्री, आचार्य तथा शिक्षा शास्त्री की उपाधियों को क्रमश: बीए, एमए तथा बीएड के समकक्ष मान्यता देने के विषय का अध्ययन कराने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1000 नई व्यायामशालाएं पहले चरण में खोली जार ही हैं और योग प्रशिक्षक नियुक्त किया जा रहा है। इसके अलावा शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

525 खेल नर्सरियां फिर से तैयार की जा रही हैं

faridabad cm - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में उपेक्षा का शिकार हो चुकी 525 खेल नर्सरियां फिर से तैयार की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है कि आने वाले दिनों में हरियाणा खेल हब बनकर उभरे। इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने संयुक्त रूप से इंद्रप्रस्थ गुरुकुल के इतिहास पर लिखी गई पुस्तिकाएं, आर्य प्रतिनिधि सभा की पाक्षिक आर्य पत्रिका के नए कलेवर में हुए पहले प्रकाशन तथा नई दिल्ली के आर्य वीर दल की मासिक पत्रिका युवा निर्माण का विमोचन किया। बाद में दोनों ने गुरुकुल के उस स्थल का भी अवलोकन किया जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों की बैठकें हुआ करती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें