एम्स के पूर्व सीवीओ और वर्तमान में एम्स के डिप्टी सेक्रेटरी रमन मैग्सेसे विजेता संजीव चतुर्वेदी ने इनाम के तौर पर मिली राशि को एम्स में गरीब मरीजों के इलाज के लिए दान कर दिया है।
राशि का उपयोग सही और ईमानदार तरीके से हो इसके लिए भी अलग से पारदर्शी व्यवस्था करने की मांग संजीव ने एम्स के चिकित्सा अधीक्षक से की है।
पिछले माह संजीव चतुर्वेदी को रमन मैग्ससे अवार्ड मिला और इसमें मिली 19,85,187 रुपये की राशि को उन्होंने दान करने का निर्णय लिया। संजीव ने इनाम की राशि एम्स निदेशक के नाम चेक काट कर दे दी है।