आप सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्पीड़न इस कदर बढ़ गया है कि सीबीआई कागज पर आरोप लिखकर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाने के लिए सिसोदिया का मानसिक उत्पीड़न कर रही है, जबकि सीबीआई की चार्जशीट में सिसोदिया पर कोई आरोप नहीं है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि लाखों बच्चों को सुनहरा भविष्य देने वाले मनीष सिसोदिया को जबरन अपराधी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का उत्पीड़न इस कदर बढ़ गया है कि सीबीआई कागज पर आरोप लिखकर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाने के लिए सिसोदिया का मानसिक उत्पीड़न कर रही है, जबकि सीबीआई की चार्जशीट में सिसोदिया पर कोई आरोप नहीं है। इसके बावजूद नरेंद्र मोदी ने अपना मिशन कामयाब करने के लिए सिसोदिया को गिरफ्तार करवा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिसोदिया को बिना साक्ष्य के गिरफ्तार किया गया है, जबकि भाजपा विधायक के बेटे के पास छह करोड़ रुपये मिले हैं, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हिमंत बिस्वा सरमा, शुभेंदु अधिकारी और नारायण राणे आदि भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल संजय सिंह ने प्रधानमंत्री से पूछा कि आप किस तरह का शासन चलाना चाह रहे हैं। ये किस तरह की जांच करना चाह रहे हैं। सीबीआई का यह क्या तरीका है कि किसी को जबरन अपराध कबूलवाने के लिए उत्पीड़न करे। यह बात सिसोदिया और उनके वकील ने कोर्ट के सामने बताई है। पूरे मामले में सीबीआई की पहली चार्जशीट दाखिल होने पर कई गवाहों के बयान लिए गए। इस दौरान कई साक्ष्यों और तथ्यों को आधार बनाया जाता है, लेकिन उस चार्जशीट में किसी ने नहीं कहा कि सिसोदिया कहीं से भी साजिश में शामिल हैं।