फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: संजय सिंह ने ईडी अधिकारियों को भेजा मानहानि का नोटिस, 48 घंटे में माफी मांगने की कही बात

Sat, 22 Apr 2023 02:34 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप सांसद ने कहा कि मुझे बदनाम करने लिए एक षड्यंत्र के तहत ऐसा किया गया है। मेरे खिलाफ कहीं गवाह और सुबूत तक नहीं हैं फिर भी मेरा नाम आबकारी मामले में डाल दिया। 
विज्ञापन
संजय सिंह, आप सांसद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों को मानहानि का नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि संजय सिंह ने आबकारी नीति मामले के आरोपपत्र में ‘फर्जी' तरीके से उनका नाम शामिल करने को लेकर ये नोटिस ईडी के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा और आबकारी घोटाले मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी जोगेंदर को भेजा है।

विज्ञापन


संजय सिंह ने अधिकारियों से 48 घंटे के भीतर माफी मांगने को कहा है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार करने के लिए भी उन्होंने कहा है। नोटिस में संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली आबकारी मामले में चार्जशीट में मेरा नाम झूठा डाला गया, जबकि किसी गवाह ने मेरा नाम ही नहीं लिया है।

आप सांसद ने कहा कि मुझे बदनाम करने लिए एक षड्यंत्र के तहत ऐसा किया गया है। मेरे खिलाफ कहीं गवाह और सुबूत तक नहीं हैं फिर भी मेरा नाम आबकारी मामले में डाल दिया। षड्यंत्र के तहत ईडी ने मेरा नाम अपनी कंप्लेंट में डाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें