फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सिंह का दावा: 'BJP को 52 करोड़ की रिश्वत', श्मशान लाशों से भरे थे...सरकार ने बढ़ा दिए थे कोविशील्ड के दाम

Thu, 02 May 2024 06:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

संजय सिंह के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अगस्त 2021 में कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने भारतीय जनता पार्टी को 52.50 करोड़ की रिश्वत दी थी। इतना ही नहीं सरकार ने साल 2021 में वैक्सीन के दाम भी बढ़ा दिए थे। 
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : x/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप सांसद संजय सिंह समेत पार्टी के कई नेताओं ने कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों की जान का सौदा किया है।

विज्ञापन

कोविशील्ड पर एक हजार करोड़ का हर्जाना
प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को ये जानलेवा वैक्सीन लगवाने के लिए माफी मांगें। ब्रिटेनमें कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी पर 1,000 करोड़ हर्जाने का मुकदमा किया गया है। इस वैक्सीन को लगाने के बाद लोगों की जान गई। 

साल 2021 में ही सामने आए थे दुष्प्रभाव
आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने साजिश के तहत मई 2021 में वैक्सीन की कीमत 150 से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया था। उन्होंने कहा कि मार्च 2021 में इस वैक्सीन के दुष्प्रभाव सामने आने लगे थे। इस पर कई देशों ने रोक लगा दी थी। इस मामले को लेकर केंद्र सरकार को लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा को आम आदमी की जिंदगी से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दुष्प्रभाव को देखते हुए मार्च 2021 में जर्मनी, इटली, डेनमार्क, फ्रांस, स्पेन, नीदरलैंड, आयरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और ऑस्ट्रिया ने समेत दुनिया के कई देशों ने कोविशील्ड वैक्सीन को अपने देश में प्रतिबंधित कर दिया।

भाजपा को दी कंपनी ने रिश्वत
पीसी में कहा कि उस वक्त देश महामारी से मर रहा था। श्मशान लाशों से भरे पड़े थे। तब मोदी सरकार ने वैक्सीन का दाम बढ़ा दिए थे। अदार पूनावाला ने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें तो 150 रुपये वैक्सीन में भी फायदा हो रहा है। तब कहा कि तुम्हें तो फायदा हो रहा है लेकिन भाजपा को क्या फायदा हो रहा है। तो मई 2021 में वैक्सीन का दाम 600 रुपये कर दिया गया। इसके बाद अगस्त 2021 में कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने भारतीय जनता पार्टी को 52.50 करोड़ की रिश्वत दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें