संजय सिंह ने चंदन रेड्डी का नाम लिया, जिसने हाईकोर्ट में याचिका डालकर बताया हुआ है कि इनको मारा-पीटा उनसे कहा कि जो हम कहते हैं वैसा लिख वरना तेरे परिवार का बुरा अंजाम करेंगे।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ईडी पर थर्ड डिग्री टॉर्चर करने और तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कई उदाहरण भी सामने रखे।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा, ईडी जो देश की सबसे ताकतवर जांच एजेंसी है, वह कैसे लोगों को प्रताड़ित करती है, किस तरह से उनके परिवारों को प्रताड़ित करती है और जिस वजह से मैं आज की पीसी कर रहा हूं। एक व्यक्ति को कहा गया तेरी बेटी कॉलेज कैसे जाएगी हम देखेंगे।
संजय आगे बोले, बेटी को धमकी, पत्नी को धमकी, बूढ़े मां-बाप को धमकी। मारना पीटना और प्रताड़ित करना। उसके बाद जबरन बयान लेना। ये मैं नहीं कह रहा हूं, ये न्यायालय के सामने उन लोगों के बयान है जिनसे जबरन मारपीट कर बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन
यह आरोप लगाने के बाद संजय सिंह ने उन लोगों के नाम भी लिए जिनका आरोप है कि ईडी ने उनका बयान लेने के लिए उन्हें टॉर्चर किया। संजय सिंह ने चंदन रेड्डी का नाम लिया, जिसने हाईकोर्ट में याचिका डालकर बताया हुआ है कि इनको मारा-पीटा उनसे कहा कि जो हम कहते हैं वैसा लिख वरना तेरे परिवार का बुरा अंजाम करेंगे। चंदन रेड्डी को इतना मारा कि उसके दोनों कान के पर्दे फट गए।