फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर चढ़कर राज्यसभा का नामांकन करने पहुंचे संजय सिंह, आशुतोष भी थे साथ

Thu, 04 Jan 2018 02:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sanjay singh - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वर‌िष्ठ नेता संजय स‌‌िंह बृहस्प‌त‌िवार को ट्रक पर सवार होकर राज्यसभा का नामांकन करने पहुंचे। द‌िलचस्प ये है क‌ि उनके साथ पार्टी नेता आशु‌तोष भी थे। आशुतोष को भी राज्यसभा के ल‌‌िए पार्टी की ओर से उम्मीदवार माना जा रहा था।
विज्ञापन


उनका नाम ना आने से कयास थे क‌ि वो भी कुमार व‌िश्वास की तरह नाराज हैं। लेक‌िन आज संजय स‌िंह के साथ नामांकन के दौरान हर समय साथ रहने के कारण सभी अनुमान झूठे साब‌ित हुए।

गौरतलब है क‌ि संजय स‌िंह ने आज सुबह एक इंटरव्यू में कुमार व‌िश्वास के पार्टी छोड़ने के बारे में पूछे जाने पर कहा क‌ि व‌िश्वास पहले भी पार्टी में थे और अब भी पार्टी में हैं। संजय आज सजी-धजी ट्रक में सवार होकर पूरे लाव-लश्कर के साथ नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा हूजूम था।
विज्ञापन


वहीं संजय स‌िंह के अलावा पार्टी के अन्य दो उम्मीदवार सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता ने भी अपना नामांकन भरा।
<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/SanjayAzadSln?ref_src=twsrc%5Etfw">@SanjayAzadSln</a> जी के राज्यसभा नामांकन के लिए जाते कार्यकर्ताओ का जोश। <a href="https://t.co/0lLsVAGO4x">pic.twitter.com/0lLsVAGO4x</a></p>&mdash; ajit tyagi (@ajittyagiawg) <a href="https://twitter.com/ajittyagiawg/status/948826306183012352?ref_src=twsrc%5Etfw">January 4, 2018</a></blockquote>
विज्ञापन

<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें