फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Degree Case: मोदी की डिग्री पर टिप्पणी मामले में संजय सिंह को SC से नहीं मिली राहत, जानें पूरा मामला

Tue, 09 Apr 2024 05:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पहले गुजरात हाईकोर्ट ने इस मामले में सिंह को कोई राहत देने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर सहमति जताई है। मानहानि के मुकदमे में संजय सिंह के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी नाम है।
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणी मामले में दायर मानहानि मुकदमे में जारी समन पर हस्तक्षेप करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया। मानहानि का यह मुकदमा गुजरात विश्वविद्यालय ने दायर किया है।

विज्ञापन


जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष जारी समन को रद्द करने की मांग वाली संजय सिंह की याचिका को खारिज कर दिया। इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने इस मामले में सिंह को कोई राहत देने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर सहमति जताई है। मानहानि के मुकदमे में संजय सिंह के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी नाम है।

आप के दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को दिए गए डिग्री प्रमाणपत्रों की प्रतियों का खुलासा करने में गुजरात विश्वविद्यालय की स्पष्ट अनिच्छा पर सवाल उठाया था। गुजरात हाईकोर्ट ने मार्च 2023 में फैसला सुनाया था कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मोदी के डिग्री प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है। इसके तुरंत बाद गुजरात विश्वविद्यालय ने दोनों पर मानहानि का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन


ट्रायल कोर्ट ने पिछले साल अप्रैल में इस मामले में केजरीवाल और सिंह को समन जारी किया था। जिसके बाद दोनों ने राहत के लिए गुजरात हाईकोर्ट का रुख किया था। 26 फरवरी को हाईकोर्ट ने केजरीवाल और सिंह को जारी समन को रद्द करने से इनकार करते हुए कहा था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का मतलब यह नहीं हो सकता कि एक नागरिक दूसरे को बदनाम कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें