फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अरविंद की ओर से कुमार करेंगे बस्सी से बहस'

Sun, 26 Jul 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी  पर हमला बोला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा की पुलिस किसके अधीन होगी, यह बस्सी साहब नहीं, देश की संसद तय करेगी। संजय सिंह ने ये टिप्पणी पुलिस कमिश्नर कि उस बयान पर किया है।

जिसमें उन्होंने कहा था कि पुलिस को दिल्ली सरकार के हवाले किया जाता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि ये देश के पहले पुलिस मुखिया होंगे, जो लगातार लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं।
विज्ञापन

'केजरीवाल की और से कुमार तैयार'

यही नहीं, संजय सिंह ने बस्सी के इस बयान पर उन्हें मोदी का प्रवक्ता की संज्ञा दे दी।  उन्होंने ट्वीट करके कहा कि मोदी जी जो काम खुद नहीं कर पा रहे, उसे पुलिस कमिश्नर से करा रहे हैं।

संजय सिंह ने केजरीवाल से बहस करने वाले बयान पर ट्वीट करके कहा कि केजरीवाल की तरफ से कुमार विश्वास बस्सी साहब से बहस करने के लिए तैयार हैं।

अगर पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी कुमार से बहस के लिए तैयार हैं, तो समय और स्थान बता दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें