फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Liquor Policy: संजय सिंह का दावा, ईडी ने किए 20 हजार पन्ने गायब; राउज एवेन्यू कोर्ट में हुए पेश

Thu, 18 Apr 2024 04:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह शराब नीति घोटाला मामले में गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ईडी को लेकर बड़ा दावा किया। 
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में शराब नीति घोटाला मामले में पेश हुए। कोर्ट में पेशी के दौरान उन्होंने ईडी को लेकर एक बड़ा दावा किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देश की प्रमुख जांच एजेंसी जो अपने आप को सबसे बड़ा सूरमा मानती हैं, वो दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले के मामले में किस प्रकार का खेल कर रही है?
विज्ञापन




उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि आपने (ईडी) 20 हजार पन्ने गायब कर रखे हैं। उन पन्नों को छिपा कर क्यों रखा हैं? आप थोड़ी तय करेंगे कि कौन दोषी है कौन नहीं। आपकी जिम्मेदारी है जांच करने की। न्यायलय के सामने 20 हजार पन्ने रखो, अगर आप नहीं रख रहे हैं तो आपके मन में खोट है और आप सच सामने नहीं लाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें