फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Waqf Board: ED के सामने पेश हुए आप विधायक अमानतुल्लाह, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई पूछताछ

Thu, 18 Apr 2024 04:19 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

Money Laundering Case: वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमनातुल्लाह खान प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। 
विज्ञापन
अमानतुल्लाह खान - फोटो : X/@KhanAmanatullah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के एक और विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आप विधायक अमानतुल्लाह खान गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे। जहां ईडी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में हुई कथित अनियमितताओं के आरोप में पूछताछ के लिए बुलाया। जहां उनसे मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी ने पूछताछ की। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने बीते सप्ताह आप विधायक की अंतरिम जमानत याचिका को रद्द कर दिया था और साथ ही निर्देश दिया कि 18 अप्रैल को ईडी की जांच में शामिल हों। 50 वर्षीय आप विधायक ओखला विधानसभा से वर्तमान विधायक हैं। 

ईडी दफ्तर में जाने से पहले उन्होंने दावा किया है कि मैंने हर नियम का पालन किया है। जब वह वक्फ बोर्ड के चेयरमैन थे और उन्होंने हर तरह की कानूनी सलाह ली। 2013 में आए नए एक्ट के तहत ही काम किया गया है। 
विज्ञापन


जानें क्या है दिल्ली वक्फ बोर्ड मामला
अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए 32 लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया था। आरोप था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में आप विधायक ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया था।

इसके अलावा, अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराये पर दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने बोर्ड के धन का भी दुरुपयोग किया है, इसमें दिल्ली सरकार से मदद अनुदान शामिल है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें