फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV में कैद हुई हत्या: कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी को चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, AAP ने सरकार को घेरा

Sun, 16 Aug 2026 11:58 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। रविवार सुबह एक सफाई कर्मचारी की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों और सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। वहीं, इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी के 20 ब्लॉक इलाके में सफाई कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी रोज की तरह अपने काम में व्यस्त था, तभी अचानक एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उस पर चाकू से कई वार कर दिए।

विज्ञापन

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में सफाई कर्मचारी काम करता दिखाई देता है और अचानक हमलावर उस पर हमला कर देता है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। हत्या के पीछे की वजह क्या रही और वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। राजधानी दिल्ली में काम कर रहे एक सफाई कर्मचारी की इस तरह हत्या किए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

दिल्ली अब क्राइम कैपिटल बन गई है: AAP
आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा, 'क्या इस दुनिया में गरीब आदमी की जान की कोई कीमत नहीं है? क्या आप एक गरीब सफाई कर्मचारी की हत्या कर देंगे जो बस अपना सफाई का काम कर रहा है? आज अपराधियों को लगता है कि उन्हें कोई छू नहीं सकता। यही सोच बन गई है। दिल्ली अब क्राइम कैपिटल बन गई है, यह बात हम बार-बार कह रहे हैं। खासकर कल्याणपुरी में हत्याएं हो रही हैं। भाजपा सरकार क्या कर रही है। हमारी मांग है कि सरकार कार्रवाई करे, परिवार को मुआवज़ा दे और अपराधी को एनकाउंटर में खत्म करे।'
विज्ञापन

ऐसे लोगों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा: भाजपा
घटना पर भाजपा विधायक रवि कांत ने कहा, 'जब बाकी दिल्ली सो रही होती है, तब हमारे सफाई कर्मचारी भाई शहर की सफाई और साफ-सुथरा माहौल बनाए रखने का काम करते हैं। ऐसे निर्दयी और नालायक लोग ऐसी घिनौनी हरकतों को अंजाम देते हैं। वे सिर्फ एक सफाई कर्मचारी पर हमला नहीं कर रहे हैं; वे पूरे समाज पर हमला कर रहे हैं। ऐसे लोगों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी दी जाएगी जब अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ पूरी कानूनी कार्रवाई होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें