फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल के 38 सरकारी स्कूलों में लगेंगी सेेनेटरी पैड मशीनें

Thu, 08 Mar 2018 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
Sanitary Pads - फोटो : Facebook
विज्ञापन
जिला प्रशासन शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले के 38 सरकारी स्कूलों में सेनेटरी पैड्स मशीन लगवाएगा। ये मशीनें हिंदुस्तान लाइफ केयर लिमिटेड के सहयोग से लगाई जाएंगी। इन मशीनों पर 26 लाख रुपये की लागत आएगी। ये मशीन सर्व शिक्षा अभियान के तहत लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त अंजू चौधरी ने बताया कि ये मशीनें छात्राओं के वॉशरूम या कॉमनरूम में लगाई जाएंगी। ये पैड्स काफी सस्ते होंगे। मात्र दस रुपये में तीन पैड्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

इनकी गुणवत्ता भी काफी अच्छी होगी। यह मशीन एटीएम की तरह होती है तथा डिब्बे जैसी नजर आती है। उन्होंने कहा कि इन मशीनों के लगने के बाद छात्राएं बाहर पैड्स खरीदने नहीं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें