फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sania-Saurabh Love Story: सौरभ के बिना वापस जाने को तैयार नहीं...मई में भी आई थी नोएडा; सामने आया ऐसा वीडियो

Fri, 25 Aug 2023 09:23 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

पुलिस अधिकारियों के सामने सानिया ने फिर से दावा किया है कि सौरभ ने धर्म परिवर्तन कर निकाह किया था। वहीं सौरभकांत का कहना है कि सानिया ने उनको हनीट्रैप में फंसाया है।
विज्ञापन
सानिया अख्तर-सौरभकांत तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश से पति की तलाश में नोएडा पहुंची सानिया अख्तर और सौरभ ने एक बार फिर पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा। गुरुवार को सानिया और सौरभ का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो दोनों की सालगिरह का बताया जा रहा है। वहीं सानिया ने एक बार फिर साफ किया है कि बगैर सौरभ के वह बांग्लादेश नहीं जाएगी। नोएडा पुलिस की महिला इकाई मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस अधिकारियों के सामने सानिया ने फिर से दावा किया है कि सौरभ ने धर्म परिवर्तन कर निकाह किया था। वहीं सौरभकांत का कहना है कि सानिया ने उनको हनीट्रैप में फंसाया है। सानिया का स्पष्ट कहना है कि वह न्याय न मिलने तक जाने के लिए तैयार नहीं हैं। वह पूरे दस्तावेज के साथ भारत आई है। इससे पहले भी वह मई महीने में नोएडा आई थी।

सोशल मीडिया पर सौरभ और सानिया दो वीडियो वायरल हुए। पहले वीडियो में सौरभकांत सानिया के साथ शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इसमें उनके साथ दो और लोग नजर आ रहे है। जश्न मनाते हुए दोनों एक दूसरे को केक खिलाते दिख रहे हैं। दोनों के साथ कोई बच्चा नजर नहीं आ रहा है। दूसरे वीडियो में सौरभकांत और सानिया डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब लग रहे हैं।
विज्ञापन

यह है मामला
सानिया अख्तर ने पुलिस से शिकायत की है कि सौरभकांत ढाका की एक कंपनी कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था। 14 अप्रैल 2021 को सौरभ ने बांग्लादेश में ही उससे निकाह किया था। फिर उसे छोड़कर भारत आ गया। सौरभ बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 रहा था। अब सानिया एक साल के बेटे के साथ सौरभ को ढूंढने नोएडा आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें