फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ की चंदन की लकड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार, दक्षिण भारत से लाकर चीन में करता था सप्लाई

Wed, 05 Jun 2019 10:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चंदन तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर गोदाम में अवैध रूप से रखी गई 571.400 किलो चंदन की लकड़ी बरामद की गई है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी चंदन की लकड़ी दक्षिण भारत से लाकर चीन समेत अन्य देशों में सप्लाई करता था।

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी डॉ. जी रामगोपाल नायक के अनुसार, शाखा की एसटीएफ में तैनात हवलदार सुनील को तीन जून को सूचना मिली थी कि खसरा नंबर 599, 600 और 601 असोला गांव में बने गोदाम में चंदन की लकड़ी अवैध रूप से रखी हुई है। सूचना के बाद एसीपी पंकज सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर जतन सिंह, एएसआई शिव कुमार, प्रमोद सिंह और हवलदार सुनील कुमार की टीम तैयार की गई। चार जून को इंस्पेक्टर जतन सिंह की टीम ने असोला गांव में दबिश दी और दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल निवासी अमित वर्मा उर्फ बॉबी (41) को गिरफ्तार कर लिया।

कपड़ों में छिपाकर ट्रक के जरिए लाया जाता था दिल्ली 
आरोपी अमित वर्मा ने बताया कि तस्कर कर्नाटक से चंदन की लकड़ी भेजते थे। कपड़ों में छिपाकर चंदन की लकड़ी को ट्रक के जरिए दिल्ली लाया जाता था। दो नेपाली नागरिक चंदन की लकड़ी की खेप को दिल्ली में लेते थे। ये लोग चंदन की लकड़ी को चीन व अन्य देशों में सप्लाई करते थे। वह रोजगार की तलाश में दिल्ली आ गया। पड़ोसी दीपक वर्मा व चचेरे भाई नीरज सहगल के साथ चंदन की लकड़ी की तस्करी करना शुरू कर दिया। चंदन की लकड़ी की तस्करी के आरोप में नीरज सहगल सितंबर, 2018 में गिरफ्तार हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें