फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फसल गंवाने वाले किसानों के लिए 33.31 करोड़ मंजूर, जल्द खातों में आएगी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
100 प्रतिशत फसल नुकसान वाले किसानों को 75 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, डीबीटी के जरिए बिना देरी सीधे खातों में पहुंचाई जाए सहायता राशि

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पिछले साल अगस्त और सितंबर में हुई भारी बारिश और जलभराव से पूरी फसल गंवाने वाले दिल्ली के किसानों को जल्द इसका हर्जाना मिल जाएगा। दिल्ली सरकार ने 33.31 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि मंजूर कर दी है। अगले महीने से यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजस्व विभाग और डीएम को वितरण प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिन किसानों की फसल का 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है, उन्हें 75 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुग्रह सहायता दी जाएगी। इस योजना के तहत दिल्ली के 4,442.41 हेक्टेयर प्रभावित कृषि क्षेत्र को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को दोबारा खेती के लिए खड़ा करना सरकार की प्राथमिकता है और यह सहायता उनके आर्थिक नुकसान की भरपाई का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों के किसानों को सबसे ज्यादा राहत
नजफगढ़ के किसानों के लिए 9.98 करोड़ रुपये, मुंडका के लिए 8.70 करोड़ रुपये, बवाना के लिए 4.49 करोड़ रुपये और कापसहेड़ा क्षेत्र के लिए 4.69 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा अलीपुर, बुराड़ी, पंजाबी बाग, विकासपुरी, रोहिणी और मटियाला के प्रभावित किसानों को भी नुकसान के आधार पर सहायता राशि मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें