फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड मुद्दे पर सपाः ‘सड़क से अदालत तक की लड़ाई हम, राजनीतिक लड़ाई अखिलेश लड़ेंगे’

Thu, 14 Jun 2018 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन

सपा से राज्यसभा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड को लेकर सड़क से अदालत तक की लड़ाई वह खुद लडे़ंगे और राजनीतिक लड़ाई पार्टी मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लडे़ंगे।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि यदि भाजपा नोएडा के सेक्टर-123 में आबादी के बीच डंपिंग ग्राउंड बनवा भी देती है, तो अखिलेश ने साफ कहा है कि वह हटाकर पार्क बनवा देंगे। सांसद ने यह बात बुधवार को सेक्टर-15 में प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि सपा कार्यकाल में डंपिंग ग्राउंड दनकौर के पास अस्तौली में बनाया जाना प्रस्तावित था। इसके लिए स्टेट लेवल एनवायरमेंट इंपेक्ट असेसमेंट अथॉरिटी लखनऊ से नोएडा प्राधिकरण ने अस्तौली मेंडंपिंग ग्राउंड के लिए 2016 में एनओसी ली थी। अब ऐसी क्या परिस्थितियां बन गईं कि नोएडा में डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण और प्रशासन के कुछ अधिकारी एनजीटी के नाम पर गलत जानकारी देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अस्तौली में डंपिंग ग्राउंड को लेकर प्राधिकरण 2040 तक की योजना तैयार करके दे चुका है। जिन लोगों के बीच में कूड़ाघर बनाया जा रहा है, वहां के निवासियों ने प्लान सिटी में रहने का सपना देखा था।

विज्ञापन

लॉबी को दिया जा रहा लाभ

डंपिंग ग्राउंड पर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : राजन राय
सांसद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा सरकार के अभियान को लेकर कुछ स्थानीय और पार्टी के बडे़ नेताओं ने जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में जमीन खरीदी है। उस जमीन का असल लाभ उठाने के लिए एक लॉबी काम कर रही है। उसी लॉबी के कहने पर सेक्टर-123 में डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है।

स्टेडियम निजी हाथों में देना गलत
सपा के जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ तो नोएडा वासियों को कचरे के ढेर पर बसाकर लोगों को बीमार करने की योजना बना रही है। दूसरी ओर सुबह टहलने के लिए नोएडा स्टेडियम जैसे स्थान को निजी हाथों में देना चाहती है। स्टेडियम निजी हाथों में देना गलत है।

संगठन का समर्थन नहीं मिला तो 77 लोगों ने दिया इस्तीफा
नोएडा। डंपिंग ग्राउंड के विरोध में साथियों के साथ जेल जाने के दौरान संगठन का साथ नहीं मिलने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नोएडा महानगर अध्यक्ष रवि पहलवान ने अपने 77 साथियों के साथ संगठन से इस्तीफा दे दिया।
 
उन्होंने संगठन पर पैसे मांगने का संगीन आरोप भी लगाया। प्रेसवार्ता के दौरान बुधवार को रवि पहलवान ने बताया कि संगठन के नाम पर जैसे ठेकेदार, बिल्डर, स्कूल व अस्पताल पर धरना प्रदर्शन कर यह लोग अपना काम निकालते हैं।
 
संगठन के साथियों के जेल जाने के बाद भी यह लोग साथ में खड़े नजर नहीं आए और न ही संगठन के लोगों से मिलने जेल गए। रवि ने कहा कि इस मामले में अपने को राष्ट्रीय स्तर का नेता बताने वाले लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष को डंपिंग ग्राउंड के विरोध में अपने साथ लेकर सड़कों पर उतरना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें