फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरकांड पर चढ़ने लगा सियासी रंग, सपा की मांग-मृतक के आश्रितों को मिले 20 लाख

Fri, 26 May 2017 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेवर में गैंगरेप, हत्या व लूट के मामले में राजनीतिक पारा अब चढ़ने लगा है। सपा और बीएसपी ने बीजेपी के शासनकाल में राज्य में अपराध की बाढ़ आने की बात कहकर पीड़ितों को आर्थिक मदद के साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है।
विज्ञापन


सपा सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी ने हेरिटेज क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि जिस खेत में घटना को अंजाम दिया गया है वह खाली था, फिर भी पुलिस को मौके पर पहुंचने में डेढ़ घंटे से अधिक लग गए। यह दो-तीन मिनट की घटना नहीं है। 

उन्होंने सवाल उठाया कि घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के सवाल पर 36 घंटे बाद भी पुलिस-प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने मृतक आश्रितों को 20 लाख और रेप पीड़िताओं को 10-10 लाख रुपये सहायता राशि देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसपी ने डीएम को दिया ज्ञापन

yamuna expressway gangrape - फोटो : अमर उजाला
वहीं, इस मामले में बीएसपी ने भी डीएम को ज्ञापन सौंपा। बीएसपी ने सवाल उठाए कि पिछले दो महीने में अपराधों की बाढ़ आ गई है। जिले की कानून व्यवस्था खराब हो गई है। बीएसपी ने इस मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

जिले के कांग्रेसी भी इस मामले में एसएसपी से मिले। उन्होंने जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की। कांग्रेसियों ने कहा कि जेवर की इस घटना जैसी पहले भी वारदातें हो चुकी हैं, फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें